मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

सिक्किम में भूकंप के हल्के झटके

गंगटोक, नौ अगस्त (ए) सिक्किम में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह छह बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र पश्चिम सिक्किम के सोरेंग शहर से दो किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।भूकंप के झटके हालांकि हल्के थे लेकिन लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल आए। सिक्किम भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र है। राज्य में 18 सितंबर 2011 को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे और संपत्ति को काफी नुकसान हुआ था।

Related Articles

Back to top button