डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी समग्रता के प्रतीक थे : कौशिक

नेता प्रतिपक्ष कौशिक डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के 121वीं जयंती समारोह में शामिल हुए
रायपुर(realtimes) नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 121वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा के सेंट्रल हाॅल में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर श्रध्दासुमन अर्पित किया।
उन्होंने कहा कि डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी समाज जीवन में समग्रता के प्रतीक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। जनसंघ के स्थापना के साथ ही समाजिक जीवन में सुचिता के लिए जो कार्य उन्होंने किया है वह हम सबका सदैव मार्ग दर्शन करते रहेंगे। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से जीवन में प्रगति व वैचारिक अनुष्ठान के माध्यम से समाज में नव जागरण को लेकर अनुकरणीय अनुष्ठान किया है। जो हर युग में हम सब के लिए प्रेरणादायी होगा।



