महासमुंद में दंतैल हाथी की करंट लगने से मौत, तीन माह के भीतर ऐसी दूसरी घटना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

महासमुंद में दंतैल हाथी की करंट लगने से मौत, तीन माह के भीतर ऐसी दूसरी घटना





महासमुंद। महासमुंद वनपरिक्षेत्र में शनिवार की देर रात एक दंतैल हाथी की करंट लगने से जान चली गई है। मृतक हाथी को एमई-5 के नाम से जाना जाता। मृतक नर हाथी की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। दरअसल, 6 जनवरी की सुबह दो दंतैल हाथी गरियाबंद से होते हुए महासमुंद वनपरिक्षेत्र मे प्रवेश किए थे। ये दोनों दंतैल हाथी में एक एमई-1 व दूसरा एमई-5 था, जो विचरण करते हुए सिरपुर की ओर जा रहा था।

इस दौरान शनिवार की रात 9 बजे के आसपास दोनों दंतैल हाथी कोडार जलाशय के सटे गांव के समीप वन विकास निगम के कक्ष क्रंमाक 854 से होते सिरपुर की ओर आगे बढ रहे थे। कोडार नहर के ऊपर से 11 केवी का तार गुजरा है और किसी ने जंगली सुअर का शिकार के लिए उसी तार से हुकिंग कर जीआई तार लगाए हुए था, जिसमें विद्युत प्रभावित था। हाथी जैसे ही वहाँ से गुजरा तो तार के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। वन विभाग मौके पर पहुंचकर डाग स्क्वायड की मदद से शिकारी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। तीन सदस्यीय टीम के पीएम के बाद वहीं गड्डा कर के दफना दिया जाएगा।

तीन महीने के भीतर हाथी की मौत की यह दूसरी घटना है। इसके पहले बया (पिथौरा) क्षेत्र में बार नवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में नवम्बर 22 को एक हाथी की इसी तरह करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। हाथी की मौत की सूचना अधिकारियों को देर से मिलने पर मैदानी अमले पर गाज गिरी थी। अब यहां सवाल ये खड़े होता है कि एक के बाद एक हाथियों को करंट लगाकर मारा जा रहा है।








Related Articles

Back to top button