महान भारत की नींव पंडित नेहरू ने रखी - डॉ. महंत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

महान भारत की नींव पंडित नेहरू ने रखी – डॉ. महंत

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें याद करते हुए किया स्मरण। डॉ. महंत ने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964) थे। जवाहर लाल नेहरू, संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों में गुटनिरपेक्ष नीतियों के लिए विख्यात थे। 1930 और 1940 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से वह एक थे।

डॉ. महंत ने कहा, जवाहरलाल नेहरू महात्मा गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़े। चाहे असहयोग आंदोलन की बात हो या फिर नमक सत्याग्रह या फिर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की बात हो उन्होंने गांधी जी के हर आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पंडित नेहरू एक महान राजनीतिज्ञ और प्रभावशाली वक्ता ही नहीं, ख्यातिलब्ध लेखक भी थे। 14 नवंबर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button