Utility News: गैंस सिलेंडर भरवाने पर बचाना चाहते है पैसे तो खरीद सकते आप भी यह स्टोव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: गैंस सिलेंडर भरवाने पर बचाना चाहते है पैसे तो खरीद सकते आप भी यह स्टोव

इंटरनेट डेस्क। आप भी बढ़ती गैस की दरों से परेशान है और रोज रोज सिलेंडर भरवाकर परेशान हो चुके है तो आपके लिए कुछ नया बाजार में आया है जिसे खरीदने में आपके पैसे एक बार ही खर्च होंगे लेकिन आपकों बार बार सिलेंडर भरवाने और पैसे खर्च करने से छूट मिल जाएगी।

जी हां आपकों इस समस्यां से छुटकारा पाने के लिए सोलर स्टोव लाना होगा। जानकारी सामने आई है की सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक सोलर स्टोव का निर्माण किया है। जिसका नाम सूर्य नूतन है। इस सोलर स्टोव पर आप आराम से खाना बना सकते है।

यह सोलर स्टोव दो यूनिट के साथ आता है, इसके एक यूनिट को धूप में रखना पड़ता है जो चार्ज होता रहता है और दूसरे यूनिट को आप अपने किचन में लगा सकते हैं, जिस पर आप अपना खाना बना सकते है। सूर्या नूतन सौर ऊर्जा से चलता है। सूर्य नूतन स्टोव को आप मार्केट से खरीद सकते है। इसके लिए आपको 12 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे, वहीं आप इसका टॉप मॉडल खरीदते हैं, तो आपको 23,000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button