Sports
वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद आया हार्दिक पंड्या का पहला रिएक्शन, बोले- भारत के हर मैच की…

वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया (Team India) के लिए बुरी खबर आ रही है. दरअसल, टीम इंडिया के सबसे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे.
जिसके बाद वह एनसीए में रिहैब कर रहे थे. आईसीसी ने इसकी जानकारी दी कि हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप के बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे. हार्दिक ने वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कहा है कि वह हर मैच में हर गेंद पर भारत को चीयर करेंगे.


