मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

रेलवे ने 15 अगस्त के दिन कई गाड़ियों को किया रद्द, कई के मार्ग बदले, यात्रा का है प्लान तो पहले से कर लें पता

अगर आप स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो अपने ट्रेन की जानकारी पहले ही ले लें, क्योंकि रेलवे ने इस दिन कई गाड़ियों को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया है और साथ ही कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित कर दिए हैं।

प्रभावित हुई गाड़ियों में 04447 गाजियाबाद-दिल्ली जं. स्पेशल रेलगाड़ी को रद्द किया गया है।
वहीं जिन रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, उनमें 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस को बारास्ता साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन होकर चलाया जाए। वहीं 14042 देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस को बारास्ता साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली होकर चलाया जाएगा। 04091 दनकौर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली- दिल्ली-किशनगंज होकर चलाया जायेगा। इसी तरह 04486 दिल्ली जं-गाजियाबाद स्पेशल को नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button