‘व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़’ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

‘व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़’

भिवानी, 23 अगस्त (हप्र)

व्यापारी अपनी कमाई में से सबसे पहले देश के खजाने में अपना टैक्स जमा करवाता है। उसके बाद वह अपनी जरूरतों पर ध्यान देता है। सही मायने में व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था और विकास व्यवस्था की रीढ़ हैं। जो किसान और कमेरे वर्ग को साथ लेकर चलता है। समाजसेवी एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय महासचिव पवन बुवानीवाला ने स्थानीय कमला भवन में व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। प्रांतीय महासचिव पवन बुवानीवाला ने कहा कि व्यापारियों को आज जीएसटी और पॉलिथीन के नाम से डराकर लगातार चालान काटे जा रहे हैं। इससे न केवल व्यापारी को आर्थिक नुकसान हो रहा बल्कि उसकी परेशानी बढ़ रही है। प्रांतीय महासचिव बुवानीवाला ने कहा कि सरकार व प्रशासन को पॉलिथीन के लिए जागरूक अभियान चलाना चाहिए और पॉलिथीन की फैक्ट्रियों को तुरंत प्रभाव से बंद करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button