NDA राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी के स्वागत और सम्मान की बनी याेजना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

NDA राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी के स्वागत और सम्मान की बनी याेजना

रायपुर(realtimes) राष्ट्रपति के चुनाव के तीन दिन पहले यहां पर इस पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी बनाईं गई द्रोपती मुर्मू का रायपुर आगमन हो रहा है। आदिवासी महिला काे प्रत्याशी बनाए जाने काे लेकर भाजपा में उत्साह है। द्रोपती मुर्मू के आमगन काे प्रदेश भाजपा संगठन ने बैठक में माना विमानतल से लेकर होटल में आने और यहां से वापस जाने के साथ स्वागत और सम्मान को लेकर योजना बनाई गई। इसी के साथ यह भी तय किया गया कि विधायकों और सांसदों की 14 जुलाई को बैठक होगी। बैठक में जांजगीर-चांपा की घटना को लेकर राज्यपाल को 14 जुलाई को ज्ञापन सौंपने का भी फैसला किया गया।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संगठन की बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी के रायपुर आगमन को लेकर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि विमानतल में उनके स्वागत के लिए कौन-कौन जाएंगे और वहां से होटल बेबीलोन में आने के बाद उनका सम्मान किया जाएगा और फिर बैठक होगी। इसके लिए सबकी जिम्मेदारी तय की गई है। श्रीमती मुर्मू के आने के एक दिन पहले विधायक और सांसदों की बैठक भी रखी गई है। श्रीमती मुर्मू 15 जुलाई को 11 बजे आएंगी और विमानतल से सीधे होटल आकर विधायक और सांसदों के साथ बैठक करेंगी। इसी के साथ उनसे कुछ प्रतिनिधि मंडलों की भी मुलाकात होगी।

राज्यपाल को जांजगीर मामले में देंगे ज्ञापन

बैठक में भाजपा संगठन ने तय किया है कि जांजगीर-चांपा में हुई घटना को लेकर सभी सांसद, विधायकों के साथ पूर्व विधायक,सांसद और प्रदेश के संगठन के नेताओं के साथ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडेय, विधायक अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, पुन्नलाल मोहिले, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव सहित विधायक और भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button