State
रायपुर जिले के ये है प्रत्याशी, बागी और साथियों का होगा निष्कासन

रायपुर(realtimes) रायपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों के लिए नाम वापसी के बाद जो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है उनकी सूची जारी की है। कुछ सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बागी निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान मेें है। बताया गया है कि कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी प्रत्याशियों को जल्द ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया जाएगा। यही नहीं बागी निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ चुनाव प्रचार करने वालों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।








