मोदी ने महिला फुटबॉल टीम को सैफ चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मोदी ने महिला फुटबॉल टीम को सैफ चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी

मोदी ने महिला फुटबॉल टीम को सैफ चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी

 नयी दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर बधाई देते हुए रविवार को कहा कि इससे आने वाले समय में अधिक युवाओं को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। भारत ने शनिवार को गोवा में खेले गए फाइनल में बांग्लादेश पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज करते हुए कुल छठी बार और सात साल में पहली बार सैफ महिला चैंपियनशिप जीती। मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ”भारतीय महिला फुटबॉल टीम को सैफ महिला चैंपियनशिप जीतने पर हार्दिक बधाई। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। इससे आने वाले समय में और अधिक युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button