चंदेल बोले- मैदान में उतरने से पहले ही हार मान गई कांग्रेस - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

चंदेल बोले- मैदान में उतरने से पहले ही हार मान गई कांग्रेस

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही हार मान चुकी है। इसे अब चुपचाप पैवेलियन लौट जाना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, टीएस सिंहदेव के बयान कांग्रेस की अंदरूनी कलह का संकेत तो पहले ही दे चुके थे, अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मान लिया है कि सत्ता में वापसी कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है।

श्री चंदेल ने कहा, कांग्रेस की सत्ता में वापसी को लेकर मंत्री सिंहदेव के ताजा बयान के बाद मुख्यमंत्री बघेल का यह कहना कि ‘बड़ी चुनौतियां हमारे सामने हैं, हम सरकार तो बना लेते हैं लेकिन उसे रिपीट नहीं कर पाते’, प्रदेश की अपराध-बोध से ग्रस्त कांग्रेस सरकार की हताशा व निराशा को दर्शाता है। श्री चंदेल ने कहा, हजारों करोड़ रुपए के शराब, रेत, जमीन, कोयला, पीडीएस राशन, गरीबों के मुफ्त अनाज में घोटाले करने, प्रदेश के लाखों परिवार और जन-स्वास्थ्य से क्रूरतम खिलवाड़ करने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और 25 हजार अबोध शिशुओं की मौत, 7 हजार महिलाओं के साथ हुए वहशियाना अनाचार के बाद राजनीतिक अपराध बोध ने मुख्यमंत्री बघेल को काफी बेचैन कर रखा है और कांग्रेस सरकार व नेताओं की नींद उड़ा रखी है। मुख्यमंत्री बघेल का यह बयान उसी उदासी की तस्दीक कर रहा है।

Related Articles

Back to top button