यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद पिया लौकी का जूस, उल्टी-दस्त के बाद मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद पिया लौकी का जूस, उल्टी-दस्त के बाद मौत

दर्द से परेशान एक युवक ने यू-ट्यूब पर वीडियो देखने के बाद लौकी का जूस पी लिया और उसकी तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। 40 साल के धर्मेंद्र पिता नानू निवासी स्वर्णबाग की तबीयत खराब होने के चलते उसे पहले निजी, बाद में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

परिजन ने बताया कि उसके हाथ में फ्रैक्चर होने के चलते कलाई में दर्द हो रहा था, जिसका इलाज भी जारी था, लेकिन दर्द बना रहता था। उसने दर्द निवारण के लिए यू-ट्यूब पर वीडियो सर्च किया, जिसके बाद उसे पता चला कि लौकी का ज्यूस पीने से उसका दर्द ठीक हो जाएगा तो उसने लौकी का ज्यूस पीया। उसके बाद उसे उल्टी-दस्त लगे तो निजी अस्पताल ले जाया गया। उसकी तबीयत बिगड़ती रही और मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button