business
मार्च में खनिजों के उत्पादन में सालाना आधार पर 6.8 प्रतिशत की वृद्धि रही

नयी दिल्ली: खनन एवं उत्खनन क्षेत्र के उत्पादन सूचकांक (आधारः 2011-12=100) के आधार आकलन में इस वर्ष मार्च में खनिजों के उत्पादन में सालाना आधार पर 6.8 प्रतिशत की वृद्धि रही। मार्च में कोयला उत्पादन सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत ऊंचा रहा। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार मार्च 2023 में खनिज उत्पादन सूचकांक 154.2 रहा जो मार्च, 2022 की तुलना में 6.8 प्रतिशत ऊंचा है। भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के आंकड़ों के अनुसार पूरे वित्त वर्ष अप्रैल-मार्च,2022-23 की अवधि में खनिज उत्पादन में संचयी वृद्धि इससे पिछले वित्त वर्ष की की तुलना में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।



