CG Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक..दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक..दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर..








कोरबा। लेमरू मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब दस फीट नीचे खाई में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार दो बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं सरा घायल हो गया जिनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, लेमरू थाना इलाके के देवपहरी गांव के रहने वाला बंटी मिश्रा गांव के ही 65 साल के पुसऊ राम मंझवार और कांटाद्वारी गांव के रहने वाले 60 साल के मुखीराम कंवर के साथ कोरबा गया था। जहां बैंक में केवायसी सहित अन्य काम खत्म कर बाइक से वापस घर आ रहे थे। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर दस फीट खाई में गिर गई। घटना में दोनों बुजुर्गों ने मौके पर ही मौत हो गया, वहीं बंटी मिश्रा जैसे तैसे खाई से रास्ते पर पहुंचकर राहगीरों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।






Related Articles

Back to top button