'POWERGRID' के निदेशक मंडल ने बॉन्ड के जरिए 5,700 करोड़ जुटाने की दी मंजूरी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

‘POWERGRID’ के निदेशक मंडल ने बॉन्ड के जरिए 5,700 करोड़ जुटाने की दी मंजूरी

नई दिल्ली: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष में बॉन्ड के जरिए विभिन्न किस्तों में 5,700 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी ने बताया कि जुटाए गए धन का उपयोग पूंजीगत व्यय, पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों/संयुक्त उपक्रमों को कर्ज देने और आम कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। बयान के अनुसार यह मार्च 2034 तक 4 परिचालन एसपीवी (विशेष प्रयोजन वाहन)- पावरग्रिड भुज ट्रांसमिशन, पावरग्रिड खेतड़ी ट्रांसमिशन सिस्टम, पावरग्रिड मेदिनीपुर जीरात ट्रांसमिशन सिस्टम और पावरग्रिड वाराणसी ट्रांसमिशन सिस्टम के नकदी प्रवाह के प्रतिभूतिकरण द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button