एयर शो के दौरान हवा में ही टकरा गए दो विमान, हुए टुकड़े-टुकड़े, विमान सवार सभी 6 लोगों की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

एयर शो के दौरान हवा में ही टकरा गए दो विमान, हुए टुकड़े-टुकड़े, विमान सवार सभी 6 लोगों की मौत

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एयरशो के दौरान दो विमान आपस में टकरा गए और उनमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। यह वीडियो अमेरिका के डलास की बताई जा रही है जहां बीते दिन यानि शनिवार को दो विमान आपस में टकरा और महज़ पांच सेकेंड में ही उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार डलास एक्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 1 बजे बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और बेल पी-63 किंगकोबरा की आपस में टक्कर हो गई। बी-17 में पांच लोगों का एक दल था, जबकि किंग कोबरा में सिर्फ पायलट मौजूद था। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस दौरान हादसे वाली जगह पर अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button