गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल, सिसोदिया पर हमले की आशंका, AAP ने पुलिस से मांगी सुरक्षा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल, सिसोदिया पर हमले की आशंका, AAP ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

अरविंद केजरीवाल सोमवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे। बाद में वह साबरकांठा जिले का दौरा करेंगे और हिम्मतनगर में सभा को संबोधित करेंगे, जहां उनके गुजरात के लोगों से एक और वादा करने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार को सिसोदिया और केजरीवाल भावनगर के दौरे पर रहेंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के सोमवार और मंगलवार को होने वाले गुजरात दौरे के दौरान उन पर हमला होने की आशंका जताई है। इसे लेकर आप ने गुजरात पुलिस से दोनों नेताओं के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। आप गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह और राज्य कानूनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रणव ठक्कर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक के कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा है।

इस ज्ञापन में कहा गया है, “मीडिया में कुछ माध्यमों और स्रोतों से यह हमारे संज्ञान में लाया गया है कि सत्ताधारी दल की विचारधारा से प्रेरित कुछ असामाजिक तत्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर हमला करने की योजना बना रहे हैं।”

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि, “सत्तारूढ़ सरकार राज्य में आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती लोकप्रियता से नाखुश है। अगर राज्य में ऐसी कोई घटना होती है, तो यह राज्य की छवि पर काला धब्बा होगा। इसलिए किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पुलिस को केजरीवाल और सिसोदिया के गुजरात दौरे के दौरान और कड़ी सुरक्षा देनी चाहिए।”

अरविंद केजरीवाल सोमवार को अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। बाद में वह साबरकांठा जिले का दौरा करेंगे और हिम्मतनगर में सभा को संबोधित करेंगे, जहां उनके गुजरात के लोगों से एक और वादा करने की संभावना है। इसके बाद मंगलवार को सिसोदिया और केजरीवाल भावनगर के दौरे पर रहेंगे।


Related Articles

Back to top button