बिलासपुर की सभा में पहुंचे अकबर का हुआ स्वागत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

बिलासपुर की सभा में पहुंचे अकबर का हुआ स्वागत

बिलासपुर। वोट चोर गद्दी छोड़ के आह्वान के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बिलासपुर में आयोजित सभा में पहुंचे प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का बिलासपुर के कांग्रेसजनों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कांग्रेस की सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासिचव सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सहित कांग्रेस विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बिलासपुर की सभा में पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button