महादेव घाट में पधारे सभी शिवभक्त कावड़ियों का संजना विकास उपाध्याय द्वारा किया गया स्वागत.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

महादेव घाट में पधारे सभी शिवभक्त कावड़ियों का संजना विकास उपाध्याय द्वारा किया गया स्वागत..

श्रीमति संजना विकास उपाध्याय ने आज महादेव घाट रायपुरा मे आ रहे सभी भक्त कावड़ियों का मंच से पुष्पवर्षा से किया स्वागत

रायपुर,दिनांक/07/08/2022 आज पावन सावन माह के तीसरे रविवार को शहर के विभिन्न जगहों से कावड़ में जल उठाकर भगवान हटकेश्वर नाथ धाम महादेव घाट में सभी शिव भक्तों का विधायक विकास उपाध्याय जी की धर्मपत्नी संजना विकास उपाध्याय जी के द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया एवं इसके साथ ही सभी भक्तो के लिए पेय पदार्थो की व्यवस्था की गई ।

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय जी की धर्मपत्नी श्रीमती संजना विकास उपाध्याय द्वारा कावड़ियों का किया गया स्वागत रायपुरा में मंच लगा कर पुष्प वर्षा कर सभी शिव भक्तों का स्वागत सत्कार कर उन्हें पानी की बोतलें वितरण कर सभी भक्तों को मंच द्वारा सम्मान पूर्वक स्वागत किया गया जैसा कि सावन माह में महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ मंदिर में पूरे शहर के श्रद्धालु उमड़ते है और महादेव घाट में पूरे सावन माह में मेला जैसा माहौल रहता है।

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महादेव घाट रायपुरा मे आने वाले सभी श्रद्धालु कावड़ियों की सेवा का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय, अपनी अनुपस्थिति में उन्होंने यह काम अपनी धर्मपत्नी संजना विकास उपाध्याय के द्वारा सभी श्रद्धालुओं का बड़े ही आदर से स्वागत कर पेय पदार्थो का वितरण भक्तो मे किया गया।

स्वागत, सत्कार से प्रसन्न कावड़ियों ने भी अपने विधायक व उनकी धर्मपत्नी का आभार व्यक्त किया।

,

Related Articles

Back to top button