रमन का पहले चरण में 15 से ज्यादा सीटें का दावा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रमन का पहले चरण में 15 से ज्यादा सीटें का दावा

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पहले चरण के चुनाव में 15 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डा. रमन ने कहा आज हमारे छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ है जिसमें राजनांदगांव समेत 20 सीटों पर मतदान हुआ है और मैने स्वयं राजनांदगांव के लखोली, कन्हारपुरी और मोहड बूथ पर जाकर देखा, जहां लोगों में चुनाव के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के हमारे कार्यकर्ता भी लगातार मतदान केंद्रों के पास मतदाताओं की सहायता और सुविधा के लिए उपस्थित रहे। लोगों में भाजपा के प्रति जितना विश्वास दिखाई दिया ठीक विपरीत कांग्रेस के प्रति उतना ही आक्रोश भी था जिससे यह स्पष्ट हो चुका है कि इस बार राजनांदगांव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। नक्सलियों के पुरजोर विरोध के बाद भी बड़ी संख्या में हुआ यह मतदान लोकतंत्र की विजय का प्रतीक है। 

डॉ. रमन सिंह ने  कहा कि भाजपा का इंटरनल फीडबैक सिस्टम का सर्वे बता रहा है पहले चरण के नतीजे भाजपा के लिए बेहद उत्साहजनक होने जा रहे हैं लोगों ने बढ़ चढ़कर भाजपा के पक्ष में ही वोट किया है। पहले चरण की 20 सीटों में भाजपा के पक्ष में 15 से 18 सीटें आ रही है यह बीजेपी का इंटरनल सर्वे और उसका फीडबैक बता रहा है। कांग्रेस ने नक्सलियों के साथ मिलकर भय का वातावरण बनाने का पूरा प्रयास किया लेकिन बस्तर सहित 20 सीटों में जनता ने परिवर्तन के लिए बाहर निकल कर बड़ी संख्या में वोट किया है। सिफालॉजी का थंब रूल होता है परिवर्तन के लिए वोट पहले से अधिक पड़ता है परंतु भय के माहौल की वजह से यहां पर कुछ लोग वंचित जरूर हुए लेकिन जो भी वोट करने निकला है परिवर्तन के लिए ही निकला है और यह भाजपा का फीडबैक सिस्टम भी बता रहा है भाजपा आवत है।

Related Articles

Back to top button