पहली बार शिक्षा सत्र से पहले स्कूलों को बांटी गई यूनिफॉर्म और किताबें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

पहली बार शिक्षा सत्र से पहले स्कूलों को बांटी गई यूनिफॉर्म और किताबें

कबीरधाम | प्रदेश में पहली बार शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूलों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक व यूनिफॉर्म बांट दी गई है। दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ कि स्कूल खुलने से पहले ही यह काम किया गया है। वहीं 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को पाठ्य पुस्तक व यूनिफॉर्म वितरण किया जाएगा।

कबीरधाम जिले के कक्षा एक से लेकर 8वीं तक के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। नवीन शिक्षा सत्र में कक्षा पहली से 8वीं तक के सभी पात्र विद्यार्थियों को दो-दो सेट निःशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण शाला प्रवेश के प्रथम दिन से ही किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य हाथ करघा विकास व विपणन सहकारी संघ द्वारा यूनिफॉर्म तैयार की गई है। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देशित किया है कि यूनिफॉर्म वितरण का शाला प्रवेश के समय ही हो। हाथकरघा संघ द्वारा कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए संकुल स्तर पर वितरण कार्य के लिए गणवेश सेट के परिवहन के लिए जरूरी वाहनों का निर्धारण यथा समय पूर्व सुनिश्चित कर ली गई थी। कबीरधाम जिले में कक्षा एक से लेकर 8वीं तक के बच्चों की संख्या करीब 1.20 लाख है।

Related Articles

Back to top button