जोगी के सपनों को साकार करने के लिए आप अपनी बहन बेटी का समर्थन करें: चांदनी   - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

जोगी के सपनों को साकार करने के लिए आप अपनी बहन बेटी का समर्थन करें: चांदनी  

बिलासपुर। जनता जोगी कांग्रेस की महिला प्रत्याशी  चांदनी भारद्वाज के द्वारा धुआंधार प्रचार किया गया। आज मस्तूरी विधानसभा के देवरी खुर्द, महमंद, ढेका ,दो मुहानी, शंकर नगर, बूटा पारा में जेसीसीजे( जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़) की विधानसभा प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज के पक्ष में उमड़ा जन सैलाब नारी शक्ति जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा आसमान महिलाओं ने कहा मस्तूरी में आजादी के बाद पहली बार एक बेटी चुनाव लड़ रही है इसलिए सारी माताएं बहने मिलजुल कर एकजुट होकर चांदनी भारद्वाज को जिताएंगे। लोगों ने कहा भाजपा कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों का हो रहा है चौतरफ़ा विरोध नये प्रत्याशी पर लोग भरोसा जता रहे हैं। श्रीमती चाँदनी भारद्वाज ने कहा इस बार मस्तूरी में लोग विधायक नहीं बेटी को को चुनने को लेकर आतुर है आप लोग जोगी जी के सपने को साकार करने के लिए अपनी बहन बेटी का सम्मान करते हुए अपना वोट रूपी आशीर्वाद प्रदान करें आपके विश्वास पर मैं खरा उतरूंगी।

 

Related Articles

Back to top button