जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को हुए आतंकी हमले में एक स्थानीय पुलिसकर्मी की मौत हो गई और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की।

इस आतंकी हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया, वहीं सीआरपीएफ का 1 जवान घायल हो गया। भारी संख्या में जवानों को भेजा गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विभिन्न कार्यक्रमों को बाधित करने की किसी भी आतंकवादी योजना को विफल करने के लिए सुरक्षा बलों ने घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शाह सोमवार को जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button