छत्तीसगढ़ में पिस्टल की नोक पर शराब दुकान में लूट..नकाबपोश बदमाशों ने डेढ़ लाख कैश, महंगी शराब लूटकर हुए फरार..CCTV में कैद, तलाश जारी .. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में पिस्टल की नोक पर शराब दुकान में लूट..नकाबपोश बदमाशों ने डेढ़ लाख कैश, महंगी शराब लूटकर हुए फरार..CCTV में कैद, तलाश जारी ..








कोरबा।  नकाबपोश तीन लुटेरों ने मिलकर गोपालपुर स्थित शराब दुकान में डेढ़ लाख रुपयों के साथ ही कुछ महंगी शराब लूट कर फरार हो गए। तीन नकाबपोश बदमाश पहले तो एक-एक कर दुकान के अंदर घुसे, फिर काउंटर बैठे स्टाफ पर पिस्टल तानते हुए कैश और महंगी शराब की लूटकर फरार हो गये। लूट की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। ये वारदात दर्री थानाक्षेत्र के गोपालपुर अंग्रेजी शराब दुकान की है।

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर मार्ग में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान में 3 नकाबपोश पहुंचे थे। रात 10 बजें के लगभग शराब दुकान बंद हो चुकी थी, ऐसे में उन्होंने चौकीदार को अपने झांसे में लिया। चौकीदार अजय केवट ने बताया कि शराब दुकान बंद होने के बाद एक युवक पीछे की तरफ से आया। उसने अपने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था। युवक शराब देने की जिद करने लगा, इस दौरान पीछे से 2 युवक और रिवॉल्वर सीधे उसकी कनपटी पर लगा दिया। इसके बाद तीनों आरोपी दुकान के अंदर घुस गए और काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपए नगद के साथ ही महंगी अंग्रेजी शराब भी लूटकर ले गए।

तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान नही हो सकी है। लूट की वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गये। दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि वे बदमाश किस तरफ भागे हैं, इस बात का पता चल सके। दर्री पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर फरार लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।






Related Articles

Back to top button