सीएम मान ने की बड़ी घोषणा, हलवारा एयरपोर्ट को सिविल एयरपोर्ट बनाया जाएगा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

सीएम मान ने की बड़ी घोषणा, हलवारा एयरपोर्ट को सिविल एयरपोर्ट बनाया जाएगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना के गांव सराभा पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद करतार सिंह सराभा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित करते हुए कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा की शहादत हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मान ने हलवारा एयरपोर्ट को सिविल एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सिविल एयरपोर्ट खुलने से युवाओं को रोजगार मिलेगा। मान ने कहा कि वह केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि शहीद करतार सिंह सराभा को भारत रतन अवार्ड दिया जाए। सिविल एयरपोर्ट के रूप में बनने से यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button