नया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भूपेश ने किया 500 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

नया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भूपेश ने किया 500 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन

रायपुर(realtimes) प्रदेश के 30वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लोकार्पण के अवसर पर आयोजित भव्य सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सारंगढ़ भौगौलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

जैसे बस्तर का दशहरा प्रसिद्ध है, वैसे ही सारंगढ़ का दशहरा भी प्रसिद्ध है।

पौने चार साल में हमारी सरकार ने महिला, बच्चो, आदिवासी, अनुसूचित जाति के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं।

किसान की संख्या 15 लाख से बढ़कर 26 लाख हो गई है, किसानों की सम्पन्नता बढ़ी है।

आज 500 करोड़ से अधिक राशि का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। विकास के लिए कोई कमी नही आने दी जाएगी।

  • गाय का दूध, गाय का गोबर और गोमूत्र सभी का उपयोग कर रहें हैं किसान।
  • चाहे किसान हो या लघु वनोपज के संग्राहक, सबको लाभ पहुंचाने का प्रयास है।
  • गांव-गांव में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क हो, यही प्रयास है।
  • हमारी सरकार लगातार रोजगार देने का प्रयास कर रही है।
  • शिक्षा के क्षेत्र में अंग्रेजी व हिंदी माध्यम में आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सारे काम हुए हैं।
  • उच्च शिक्षा के लिए बहुत सारे कालेज खोले गए। अंग्रेजी माध्यम कालेज भी खोले जा रहे हैं। 4 मेडिकल कालेज खोले गए हैं।
  • जल जंगल जमीन के लिए संघर्षरत आदिवासी भाइयों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने प्रयास किया जा रहा है।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को लगातार आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button