लैपटाॅप, पीसी विनिर्माण उद्योग के लिए 17,000 करोड़ रुपये की नयी प्रोत्साहन योजना - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

लैपटाॅप, पीसी विनिर्माण उद्योग के लिए 17,000 करोड़ रुपये की नयी प्रोत्साहन योजना

नयी दिल्ली: सरकार ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) हार्डवेयर के विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए 17,000 करोड़ रुपये की उत्पादन से जुड़ी एक और प्रोत्साह योजना (पीएलआई) को बुधवार को मंजूरी प्रदान की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। सरकार का कहना है। आईटी हार्डवेयर क्षेत्र पीएलआई 2.0 योजना लैपटाप, आल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर (पीसी), विभिन्न प्रकार के सर्वर और डेस्कटॉप कंप्यूटरों में लगने वाले अति सूक्ष्म उपकरणों (एएफएफ) के लिए लायी जा रही है।

यह योजना छह वर्ष के लिए है और इसके लिए बजट से 17,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे देश में आईटी उपकरणों के क्षेत्र में 3.35 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा। अनुमान है कि आईटी सेक्टर की पीएलआई 2.0 से 2430 करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित होगा तथा 75 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

Related Articles

Back to top button