दंतेवाड़ा से आज परिवर्तन यात्रा का आगाज करेंगे अमित शाह - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

दंतेवाड़ा से आज परिवर्तन यात्रा का आगाज करेंगे अमित शाह

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव काे लेकर सियासत में रंग चढ़ने लगा है। भाजपा और कांग्रेस दाेनाें दल लगातार आयोजन कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा का आगाज दंतेवाड़ा से दोपहर को तीन बजे करेंगे। इसके पहले दंतेवाड़ा में दोपहर को दो बजे आम सभा होगी। कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे। यात्रा में रथ पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव सवार हाेंगे। वे 16 दिनों तक यात्रा में रहेंगे। एक और यात्रा जशपुर से तीन दिन बाद 15 सितंबर काे प्रारंभ हाेगी। इसकाे प्रारंभ करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे।
प्रदेश भाजपा संगठन विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में दो परिवर्तन यात्राएं निकाल रहा है। पहली यात्रा दंतेवाड़ा से प्रारंभ हो रही है। इसको प्रारंभ करने के लिए अमित शाह दिल्ली से विमान द्वारा सीधे दोपहर 1.20 बजे जगदलपुर विमानतल पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। वहां पर सबसे पहले दंतेश्वरी माता की पूजा-अर्चना के बाद आम सभा में शामिल होंगे। सभा के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
ये होंगे शामिल
श्री शाह की आम सभा में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल, महामंत्री केदार कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, बस्तर के प्रभारी राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय, विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और बस्तर के सभी नेता शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button