ख़ास ख़बर: तेलंगाना पर चढ़ गया 36 साै कराेड़ का उधार, छत्तीसगढ़ ने बंद कर दिया बिजली देने का व्यापार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

ख़ास ख़बर: तेलंगाना पर चढ़ गया 36 साै कराेड़ का उधार, छत्तीसगढ़ ने बंद कर दिया बिजली देने का व्यापार

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी का तेलंगाना बिजली कंपनी पर सात सालों में 36 साै कराेड़ का उधार चढ़ गया है। लाख कोशिशों के बाद भी जब तेलंगाना ने बकाया नहीं दिया ताे अंततः छत्तीसगढ़ ने अब जाकर उसके साथ बिजली बेचने का व्यापार बंद कर दिया है। इसी के साथ बकाया वसूली के लिए विधिक कार्रवाई करने की तैयारी है।

राज्य पॉवर कंपनी की मड़वा में जो 500 मेगावाट की दो यूनिट है, उसके प्रारंभ होने से पहले ही भाजपा शासनकाल में इन यूनिट से बनने वाली पूरी बिजली तेलंगाना को देने का अनुबंध हो गया था। इन यूनिट में जब सात साल पहले उत्पादन प्रारंभ हुआ तो इसकी पूरी बिजली तेलंगाना को दी देना प्रारंभ किया गया। तेलंगाना को लगाकार बिजली तो दी गई लेकिन किसी ने यह जानने का प्रयास ही नहीं किया कि वहां से उसका पूरा भुगतान हो रहा है या नहीं। जब प्रदेश में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी तो 2019 में इस तरफ कंपनी के नए अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के निर्देश पर ध्यान दिया तो जानकारी हुई कि तेलंगाना पर तो दो हजार करोड़ से ज्यादा का बकाया हो गया है। इसके बाद इसकी वसूली के प्रयास प्रारंभ हुए। उस समय अध्यक्ष ने तेलंगाना का दौरा भी किया, वहां की पॉवर कंपनी के साथ सरकार से भी बात की। तब फैसला हुआ था कि तेलंगाना जितनी बिजली हर माह लेगा उसका भुगतान करने के साथ पुराना बकाया में से भी कुछ भुगतान करेगा। ऐसा कुछ समय हुआ भी, लेकिन यह सिलसिला ज्यादा नहीं चला और पुराना बकाया अब तक नहीं मिल सका है।

ढाई साल पहले मिले 600 करोड़

पॉवर कंपनी के अधिकारियों का कहना है, पुराना बकाया में से ढाई साल पहले कोरोना के समय तेलंगाना से 600 करोड़ मिले थे। इसके पीछे का कारण भी यह रहा कि छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने बकाया न देने के काण बिजली देना कम कर दिया था। इधर जितनी बिजली दी जा रही थी, उसका भी भुगतान पूरा नहीं हो रहा था। ऐसे में बकाया बढ़कर 3608.30 करोड़ का बकाया हो गया है।

Related Articles

Back to top button