Elon Musk ने AI-Generated Baby Photo पर दी प्रतिक्रिया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Elon Musk ने AI-Generated Baby Photo पर दी प्रतिक्रिया

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाई एक तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्हें एक बच्चे के रूप में दिखाया गया है। ट्विटर यूजर जेरोम पॉवेल ने बच्चे के रूप में मस्क की एआई-जेनरेट की गई तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “ब्रेकिंग: एलन मस्क कथित तौर पर कुछ एंटी-एजिंग फॉर्मूले पर काम कर रहे थे, लेकिन यह हाथ से निकल गया।”

इस पर मस्क ने जवाब दिया, ‘दोस्तों, मुझे लगता है कि मैंने शायद कुछ ज्यादा ही ले लिया।’ पिछले हफ्ते, ट्विटर के सीईओ की एक एआई जनरेटेड तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह ट्रेडेशनल ड्रेस में नजर आए थे। उन्हें तस्वीर में भारतीय शेरवानी पहने हुए दिखाया गया था। शेरवानी में मस्क की एआई-जनरेट की गई फोटो ने कई भारतीय ट्विटर यूजर्स को हैरान कर दिया था।

Related Articles

Back to top button