ओम माथुर आज धमतरी-कांकेर के पदाधिकारियों की लेंगे क्लास - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

ओम माथुर आज धमतरी-कांकेर के पदाधिकारियों की लेंगे क्लास

रायपुर . प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी ओम माथुर ने जिलों में जाकर मोर्चा संभालने का काम प्रारंभ किया है। आज वे धमतरी और कांकेर के पदाधिकारियों की क्लास लेंगे। पिछले माह बालोद जिले से जिलों का दौरा करने का क्रम प्रारंभ हुआ है। अब दो दिनों में चार जिलों का दौरा बना है। इसके बाद दस फरवरी को प्रदेश प्रभारी बस्तर पहुंच जाएंगे, क्योंकि 11 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वहां पर बड़ी सभा है।
प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे समय में भाजपा ने अभी से पूरी ताकत झोंकने का फैसला कर लिया है। एक तरफ जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं को लोकसभा वार दौरा करवा के विधानसभाओं की पूरी रिपोर्ट तैयार करवाई गई है। वहीं सभी बड़े नेताओं को बूथों को मजबूत करने का भी फरमान जारी किया गया है। ऐसे में अब नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने खुद भी जिलों का दौरा करके जिलों के पदाधिकारियों में उत्साह भरने का फैसला किया है। इसके पहले जब डॉ. अनिल जैन और इसके बाद डी. पुरंदेश्वरी प्रदेश प्रभारी थीं तो उन्होंने भी जिलों का दौरा प्रारंभ किया था। सह प्रभारी नितिन नवीन भी जिलों का दौरा कर रहे हैं।
आज धमतरी-कांकेर जाएंगे
श्री माथुर का बुधवार को दो जिलों का दौरा होगा। पहले धमतरी में जिलों के पदाधिकारियों और सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ की बैठक लेंगे। इसमें वे जिलों की विधानसभा में भाजपा की स्थिति जानेंगे और बूथों की जानकारी लेंगे। जहां के बूथ कमजोर होंगे, उनको मजबूत करने और इस बार विधानसभा चुनाव में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बचाएंगे। इसके बाद कांकेर जाकर बैठक लेंगे। दूसरे दिन गुरुवार को श्री माथुर महासमुंद और गरियाबंद जिलों का दौरा करके वहां पर बैठक लेंगे।
10 से बस्तर जाएंगे
श्री माथुर जिलों के दौरे के बाद 10 फरवरी को बस्तर पहुंचेंगे। वे वहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 11 फरवरी को होने वाली सभा को लेकर मोर्चा संभालेंगे। श्री नड्डा का सभा को लेकर बस्तर में पहले ही प्रदेश के महामंत्री केदार कश्यप के साथ भाजपा के कई नेता लगे हुए हैं। सभा में एक लाख से ज्यादा को जुटाने का लक्ष्य गया है। बस्तर से श्री नड्डा चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

Related Articles

Back to top button