अयोध्या के लिए 8000 किमी की पैदल यात्रा पर निकला ये शख्स, भगवान श्री राम को अनोखी चीज करेगा भेंट

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। जहां इसी कड़ी में यहां पर काम तेजी से चल रहा है। साथ ही इस ऐतिहासिक दिन का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ऐसे में हैदराबाद के 4 वर्षीय चल्ला श्रीनिवास शास्त्री भी दिल से भगवान का इंतजार कर रहे है। उन्होंने भगवान श्री राम से मिलने के लिए पैदल यात्रा की शुरूआत की है। चलिए जानते है इनके बारें में। साथ ही यें कितनी दूरी तक की पैदल यात्रा करते है।
राम भक्तों में एक भक्त हैदराबाद से है। जिनकी उम्र 64 साल है। उन्होंने यहां से आयोध्या तक के लिए पैदल यात्रा की शुरूआत की है। चल्ला श्रीनिवास भगवान राम के लिए सोने से बने खड़ाऊ को लेकर अयोध्या के लिए पैदल निकले है। करीब 8,000 किलोमीटर की पदयात्रा करके अयोध्या पहुंचेंगे और भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे। राम के लिए करीब 65 लाख रुपये कीमल वाली खड़ाऊ लेकर निकले है।
बता दे कि उन्होने शास्त्री भगवान राम के ‘वनवास’ को देखते हुए यह पैदल यात्रा शुरू की है। वो अयोध्या-रामेश्वरम रूट को फॉलो कर रहे हैं। आपको बता दे कि चल्ला श्रीनिवास शास्त्री इससे पहले राम मंदिर के लिए चांदी की पांच ईंटें भेंट कर चुके है। उन्होंने 20 जुलाई को अपनी पदयात्रा शुरू की थी।
सीएम योगी को सौंपेंगे खड़ाऊ
यात्रा के दौरान ओडिशा में पुरी, महाराष्ट्र में त्र्यंबक और गुजरात में द्वारका जैसे स्थानों से होते हुए जाएंगे। शास्त्री का लक्ष्य अगले 10 दिनों में अयोध्या पहुंचने का है। यात्रा के दौरान वह पांच धातुओं से बने खड़ाऊ को अपने सिर पर रखकर निकले है। जिसें वे भगवान राम को भेंट करेंगे। लेकिन इससे पहले वो सीएम योगी आदित्यनाथ को सौपेंगे।



