सेंसेक्स के प्रमुख 10 में से चार कंप‎नियों का मार्केट कैप 23,417 करोड़ घटा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

सेंसेक्स के प्रमुख 10 में से चार कंप‎नियों का मार्केट कैप 23,417 करोड़ घटा

नई दिल्ली । बीते सप्ताह सेंसेक्स की प्रमुख 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 23,417.15 करोड़ रुपए गिर गया। इनमें प्रमुख आईटी कंपनियों इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और इंफोसिस को बाजार पूंजीकरण में कमी का सामना करना पड़ा। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन संयुक्त रूप से 17,386.45 करोड़ रुपए बढ़ा। इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 8,465.09 करोड़ रुपए घटकर 5,68,064.77 करोड़ रुपए रह गया। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 6,604.59 करोड़ रुपए की गिरावट हुई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 5,133.85 करोड़ रुपए घटकर 5,84,284.61 करोड़ रुपए और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 3,213.62 करोड़ रुपए घटकर 15,65,781.62 करोड़ रुपए रह गया। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 5,236.31 करोड़ रुपए बढ़कर 11,31,079.20 करोड़ रुपए हो गया। आईसीआईसीआई बैंक ने 3,520.92 करोड़ रुपए जोड़े, जिससे उसका बाजार मूल्यांकन 6,57,563.38 करोड़ रुपए हो गया। भारतीय स्टेट बैंक ने 1,115.58 करोड़ रुपए जोड़े, जिससे उसका बाजार पूंजीकरण 5,17,092.02 करोड़ रुपए हो गया।

Related Articles

Back to top button