खास खबर: मोदी @20 पुस्तक जल्द ही देगी हिंदी में भी दस्तक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

खास खबर: मोदी @20 पुस्तक जल्द ही देगी हिंदी में भी दस्तक

छत्तीसगढ़ में भाजपा हर जिले में कार्यक्रमाें के साथ करेगी मार्केटिंग

रायपुर(realtimes) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 20 वर्ष के प्रशासकीय परिदृश्य पर आधारित पुस्तक मोदी @ 20 अब जल्द ही हिंदी भाषा में भी आने वाली है। इस पुस्तक काे लाेगाें तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक बड़ी याेजना तैयार की है। इसमें जहां हर जिले में कार्यक्रमाें का आयाेजन हाेगा, वहीं पुस्तक की मार्केटिंग भी की जाएगी। आयाेजनाें में राष्ट्रीय नेताओं काे भी बुलाने की तैयारी है। अगर गृह मंत्री अमित शाह ने समय दिया ताे उनका आना भी संभव है।भाजपा दाे तरह के आयाेजन करेगी, एक राजनीतिक और दूसरा गैर राजनीतिक होगा।

 मोदी @ 20 पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति पर आधारित है। देश की जानी-मानी हस्तियां मोदी के बारे में क्या सोचती हैं, उनके विचारों पर आधारित लेख इस पुस्तक में हैं।भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर ने इस किताब की प्रस्तावना लिखी है। देश के नागरिकों के लिए यूनिक आईडी के जनक नंदन नीलेकणी ने इस पुस्तक में श्री मोदी के लिए लिखा है। अभी यह पुस्तक अंग्रेजी में है लेकिन इसका हिंदी संस्करण जल्द ही बाजार में आएगा।

शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम होंगे

पुस्तक का उद्देश्य देश की तरक्की के लिए लगातार प्रयासरत प्रधानमंत्री मोदी के बारे में देश के प्रबुद्ध जनों की सोच को बताना है। देश के लिए सोचने वाले वर्ग के बीच इस पुस्तक का प्रसार किया जाना है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने तय किया है कि शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम होंगे तो साथ ही राजनीतिक स्तर पर भी प्रबुद्ध जनों के बीच इस पुस्तक पर चर्चा की जाएगी और देश की उन्नति के लिए पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे परिश्रम से अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button