आज आजादी गौरव पदयात्रा का समापन होगा गांधी मैदान रायपुर में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आज आजादी गौरव पदयात्रा का समापन होगा गांधी मैदान रायपुर में

रायपुर/ 14वअगस्त 2022 । आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर हीरक जयंती के अवसर पर प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 75 किलोमीटर पदयात्रा का समापन 15अगस्त को 3:30 बजे रायपुर के गांधी मैदान में होगा।समापन कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आजादी के हीरक जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा देशभर में आजादी गौरव पदयात्रा का आयोजन किया गया है इस दौरान छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में आजादी गौरव पदयात्रा निकाली गई एवं प्रत्येक विधानसभा में 75 किलोमीटर की पदयात्रा की गई।

आजादी गौरव पदयात्रा के छठवें दिन प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर शहर के दक्षिण विधानसभा उत्तर विधानसभा और पश्चिम विधानसभा में आयोजित गौरव पद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा के गौरव पद यात्रा में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोंडागांव में आजादी के गौरव पदयात्रा के छठवें दिन को पूरा किया।

आजादी गौरव पदयात्रा पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से हुई इस दौरान आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया उनके परिवार का सम्मान किया गया और उनके वीरगाथा को आज के युवाओं को बताया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सुबह 8:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण करेंगे एवं प्रदेश की जनता और कांग्रेस जनों को संदेश देंगे। कांग्रेस के जिला संगठन एवं ब्लॉक संगठनों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा और इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वाचन किया जाएगा

Related Articles

Back to top button