मजबूत वैश्विक रुझानों के चलते शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

मजबूत वैश्विक रुझानों के चलते शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई और बीएसई का सेंसेक्स 626 अंक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 625.68 अंक चढक़र 59,036.66 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 181.3 अंक बढक़र 17,493.10 पर था। सेंसेक्स में भारती एयरटेल, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, विप्रो, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और मारुति बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की सभी कंपनियां हरे निशान में थीं।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के शेयर मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स सोमवार को 491.01 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,410.98 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 126.10 अंक या 0.73 फीसदी चढक़र 17,311.80 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.29 फीसदी बढक़र 91.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार शुद्ध रूप से 372.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button